,

मुंबई में MP टूरिज्म का जलवा, ‘कॉन्फ्रेंस मैनेजमेंट में उत्कृष्टता’ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/mp-tourism-excellence-in-conference-management-award-eea-2026/

MP: मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने इवेंट, एक्जीबिशन और माइस के प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुंबई के सिडको एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित ’10वें डेसेनियल एक्जीबिशन एक्सीलेंस अवार्ड्स (EEA) 2026′ में एमपी टूरिज्म को “कॉन्फ्रेंस मैनेजमेंट में उत्कृष्टता” (Excellence in Conference Management) का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार देश के इवेंट, एक्जीबिशन और माइस (MICE – मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेसिंग एंड एक्जीबिशन) सेक्टर के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक माना जाता है। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री दिलीप कुमार यादव ने टीम के साथ यह पुरस्कार ग्रहण किया।

प्रबंध संचालक श्री यादव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार पर्यटन विकास निगम की प्रतिबद्धता, व्यावसायिकता और अद्वितीय टीम वर्क का परिणाम है। मध्य प्रदेश पर्यटन लगातार अपने इंफ्रास्ट्रक्चर, आतिथ्य सेवाओं और आयोजन क्षमताओं को विश्वस्तरीय बना रहा है। राज्य में अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर्स, बेहतरीन कनेक्टिविटी और बेमिसाल मेहमाननवाज़ी के कारण अब देश-विदेश के बड़े कॉर्पोरेट घराने और संगठन मध्य प्रदेश का रुख कर रहे हैं।

महाप्रबंधक इवेंट्स श्री विवेक जूड ने कहा कि पर्यटन निगम को यह राष्ट्रीय पुरस्कार राज्य में 20 से भी ज्यादा राष्ट्रीय और राज्य महत्व के बड़े सम्मेलनों के सफल प्रबंधन के लिए दिया गया है। निगम ने अपनी टीम के उत्कृष्ट प्रबंधन से MP Growth Summit 2025, MP Tech Growth Summit 2025, Regional AI Impact Summit 2025, Regional Industry and Employment Summit और Madhya Pradesh Mining Conclave जैसे बेहद महत्वपूर्ण और हाई-इम्पैक्ट सम्मेलनों का कुशलतापूर्वक संचालन किया है।

यह राष्ट्रीय पुरस्कार न केवल पर्यटन निगम की कुशल प्रबंधन क्षमता को दर्शाता है, बल्कि यह ‘अतुल्य भारत का दिल’ मध्य प्रदेश को बिजनेस टूरिज्म के क्षेत्र में एक अग्रणी ग्लोबल हब बनाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य में इससे राज्य में आर्थिक गतिविधियों, रोजगार और ज्ञान-आधारित बड़े आयोजनों को और अधिक गति मिलेगी।

read also: द्वितीय अवसर परीक्षा में 84 हजार विद्यार्थियों को मिली सफलता, CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए