,

MP IAS Arrest Warrant: एमपी के दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट की अवमानना मामले में सख्त रुख

MP IAS Arrest Warrant

BY: Yoganand Shrivastva

MP IAS Arrest Warrant मध्य प्रदेश में दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने का मामला सामने आया है। जबलपुर स्थित न्यायालय ने तत्कालीन प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल और सागर कलेक्टर रहे संदीप जीआर के खिलाफ कोर्ट की अवमानना के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दोनों अधिकारियों को 21 सितंबर को न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

नियमितीकरण मामले में नहीं हुआ आदेश का पालन

MP IAS Arrest Warrant जानकारी के अनुसार मामला सागर की अनुभागीय अधिकारी शीला सेन के नियमितीकरण से जुड़ा हुआ है। न्यायालय ने 19 मार्च 2025 को आदेश जारी करते हुए संबंधित प्रक्रिया को 90 दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि निर्धारित समय सीमा के बावजूद आदेश का पालन नहीं किया गया।

इसके बाद न्यायालय के आदेश की अवहेलना को लेकर अवमानना याचिका दायर की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने राज्य शासन के रवैये पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया।

भोपाल पुलिस कमिश्नर और सागर एसपी को तामिली के निर्देश

MP IAS Arrest Warrant न्यायालय ने जारी वारंट की तामिली के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नर और सागर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं। दोनों अधिकारियों को आगामी सुनवाई के दौरान न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना होगा।

21 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

MP IAS Arrest Warrant मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को निर्धारित की गई है। इस सुनवाई में दोनों अधिकारियों की उपस्थिति और न्यायालय के आदेशों के पालन से जुड़े बिंदुओं पर विचार किया जाएगा। न्यायालय के इस कदम को प्रशासनिक जवाबदेही के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read this: Sculptor Financial Crisis: अंबिकापुर में 50 साल से मूर्तियां बना रहे कलाकार पर आर्थिक संकट, 210 में सिर्फ 70 गणेश प्रतिमाएं बिकीं

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…