,

Miyazaki Mango: 4 मियाजाकी आम ₹2.11 लाख में बिके, मां के सम्मान में किसान ने दी ₹1.39 लाख की छूट

Miyazaki Mango

Miyazaki Mango उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के किसान संदीप चौधरी ने अपनी मेहनत और ऑर्गेनिक खेती के दम पर मियाजाकी आम की सफल खेती कर नई मिसाल पेश की है। करीब तीन वर्षों की मेहनत के बाद तैयार हुए इन विशेष आमों की मांग देशभर में बढ़ रही है। किसान के अनुसार, पहले लोग इस खेती का मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज यही आम लाखों रुपये में बिक रहे हैं।

Miyazaki Mango मां के सम्मान में बदली डील, किसान ने दिखाई दरियादिली

सूरत के व्यापारी प्रवीण गुप्ता ने चार मियाजाकी आम (लगभग एक किलोग्राम) खरीदने के लिए किसान से संपर्क किया। शुरुआत में इस सौदे की कीमत ₹3.50 लाख तय हुई थी। हालांकि, जब व्यापारी ने बताया कि वह ये आम अपनी मां को समर्पित करने के लिए खरीद रहे हैं, तो किसान ने भावुक होकर ₹1.39 लाख की छूट दे दी। इसके बाद सौदा ₹2.11 लाख में तय हुआ।

Miyazaki Mango एडवांस भुगतान पूरा, कमाई का हिस्सा गरीबों के लिए

व्यापारी द्वारा ₹1.11 लाख की एडवांस राशि ऑनलाइन जमा कर दी गई है, जबकि शेष ₹1 लाख आम की डिलीवरी के समय दिए जाएंगे। किसान संदीप चौधरी ने घोषणा की है कि इस बिक्री से होने वाली आय का 10 प्रतिशत हिस्सा जरूरतमंदों और गरीब लोगों की सहायता में खर्च किया जाएगा। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ हाई-वैल्यू और ऑर्गेनिक फसलों की ओर बढ़ने की अपील भी की है।

Read this: JET Program Japan: JET प्रोग्राम के जरिए भारतीय युवाओं को जापान में नौकरी का मौका, ग्रेजुएट्स कर सकते हैं आवेदन

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा

Dumka NUPPL Protest: नवेली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर खदान का काम ठप

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka NUPPL Protest दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की

Aurangabad Woman Drowned: तीज पर्व पर स्नान करने गई महिला की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट: दीनानाथ Aurangabad Woman Drowned औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में तीज

India vs Afghanistan : आज कितने बजे शुरू होगा मैच, TV और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए चाणक्य के 4 सूत्र, जीवन में अपनाएंगे तो आर्थिक तंगी से निकलने में मिलेगी मदद

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और