महासमुंद: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भव्य सिंदूर यात्रा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mahasamund: Grand Sindoor Yatra on the success of Operation Sindoor

रिपोर्ट: ताराचंद पटेल

महासमुंद — ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में महासमुंद जिला मुख्यालय में महिलाओं द्वारा एक भव्य सिंदूर यात्रा और मशाल रैली का आयोजन किया गया। लोहिया चौक से प्रारंभ हुई यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई देशभक्ति और साहस का अद्भुत प्रदर्शन बनी।

सिंदूर यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक लाल परिधान धारण कर, माथे पर सिंदूर और हाथों में जलती हुई मशाल के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘भारतीय सैनिकों की जय’ जैसे गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

इस आयोजन में महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कृषि बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, बीजेपी जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा साहू सहित विभिन्न महिला संगठनों की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

महिलाओं के हाथों में ‘लाल सिंदूर की ललकार, दुश्मन में हाहाकार’ जैसे संदेश लिखी तख्तियां थीं, जो देशभक्ति और महिला शक्ति का प्रतीक बनीं। यह यात्रा न केवल भारतीय सेना के साहस और बलिदान को समर्पित थी, बल्कि यह भी दर्शाती है कि देश की नारियां अब हर मोर्चे पर सशक्त और जागरूक हैं।

यह आयोजन पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे देशभक्ति व एकता का प्रेरक उदाहरण माना जा रहा है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया