बर्फीली हवा से ठिठुरा मध्यप्रदेश, 21 जिलों में शीतलहर का प्रकोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बर्फीली हवा से ठिठुरा मध्यप्रदेश, 21 जिलों में शीतलहर का प्रकोप

मध्यप्रदेश बर्फीली हवा के थपेड़ों से कांप रहा है। सुबह और रात की ठिठुरन के बाद अब दिन का मौसम भी सर्द हो गया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में शीतलहर का असर जारी है। मंगलवार को 15 से ज्यादा जिलों में ठंडी हवाएं चलीं। बुधवार को भी यही हाल रहने की संभावना है। भोपाल में मंगलवार शाम से ही धुंध फैलनी शुरू हो गई।

21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 18 शहर 10 डिग्री से नीचे

MP Cold: नए साल के साथ आई बर्फीली ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी; जानिए ...

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, राजगढ़, जबलपुर, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, कटनी और उमरिया में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 18 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, यहां तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में 6.4 डिग्री, उमरिया में 7.6 डिग्री, नौगांव में 7.8 डिग्री, शिवपुरी में 8 डिग्री और बैतूल में 8.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

बड़े शहरों में भोपाल का तापमान 5.2 डिग्री से बढ़कर 8.2 डिग्री पर पहुंचा। इंदौर में 7.7 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री तापमान रहा।

कई जिलों में स्कूल का समय बढ़ा, जबलपुर में 19 नवंबर से बदलाव

तेज ठंड के कारण भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, झाबुआ, शहडोल और सागर में स्कूलों की टाइमिंग बढ़ा दी गई है। बच्चे मंगलवार से नए समय पर स्कूल पहुंचे।

जबलपुर में 19 नवंबर से नर्सरी से पांचवीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं होंगे। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आदेश जारी कर दिए।

भोपाल में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड, नवंबर में ठंड का नया दौर

16-17 नवंबर की रात भोपाल में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पिछले 84 साल में नवंबर का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 1941 में 6.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साफ मौसम और उत्तरी हवाओं के कारण ठंड तेज बनी हुई है।

22 नवंबर से दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय होने की संभावना है। इसके पहले दो दिन प्रदेश में शीतलहर का असर और बढ़ेगा।

नवंबर के पहले सप्ताह में ही ठंड तेजी से बढ़ गई। बारिश भी सामान्य से ज्यादा हुई। अक्टूबर में 2.8 इंच बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 121 प्रतिशत अधिक है। भोपाल में 30 अक्टूबर को दिन का तापमान 24 डिग्री रहा, जो पिछले 25 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन था।

उज्जैन, छतरपुर और नरसिंहपुर सहित कई शहरों में तापमान 24 डिग्री से नीचे ही रहा।

Prayagraj :माघ मेले में अनशन पर बैठे शंकराचार्य से मिल सकते हैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सुलह की कोशिश तेज

प्रयागराज पहुंचकर अनशनकारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट की संभावनाPrayagraj उत्तर प्रदेश के

HelmetAwareness : भिलाई में अनोखा हेलमेट जागरूकता अभियान, 500 हेलमेट भी निःशुल्क वितरित

रिपोर्ट- विष्णु गौतम HelmetAwareness : भिलाई, “सड़क पर चलना अगर मजबूरी है,

Siwan Railway Station Security: गणतंत्र दिवस को लेकर सिवान रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा

संवाददाता: गगन पाण्डेय Siwan Railway Station Security: गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सिवान

National Voters Day Sheohar: राष्ट्रीय मतदाता दिवस

REPORT: Sanjeet Kumar National Voters Day Sheohar: लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को

Hyderabad : फर्नीचर दुकान में भयंकर आग, 5 लोगों की मौत; जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

भीषण आग और रेस्क्यू ऑपरेशन Hyderabad हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित

Pithampur: श्मशान घाट में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू

संवाददाता: सुनील ठोसरे घटना का विवरण Pithampur पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर

Cooking : ढाबा स्टाइल कड़क और खुशबूदार चाय कैसे बनाएं: घर पर आसान तरीका

Cooking कड़क चाय बनाने के लिए जरूरी सामग्री Cooking स्टेप-बाय-स्टेप विधि Cooking

Republic Day special: मिसाइल, ड्रोन और एआई हथियारों में भारत कितना आत्मनिर्भर हुआ?

स्वदेशी हथियारों की बढ़ती ताकत, आयात से डिजाइन तक का सफर Republic

Sehore : 75 वर्षीय बुजुर्ग का प्रेरणादायी निर्णय, मरणोपरांत किया देहदान

Report: Pramnarayan समाज सेवा की मिसाल बने मोहनलाल माहेश्वरी Sehore सीहोर शहर

Umaria : बदहाल 108 एंबुलेंस सेवा, मरीजों की जान पर भारी

रिपोर्ट: विकास तिवारी चार घंटे तक नहीं पहुंची संजीवनी, मरीज की हालत

Ujjain : राहगीरी आनंद उत्सव में उमंग से सराबोर हुई उज्जैन की सड़कें

रिपोर्टर: विशाल दुबे मुख्यमंत्री की सहभागिता से बढ़ा आयोजन का उत्साह Ujjain

Accident thrasher : दोनों हाथ गंवाने के बाद भी न हार मानी, 10 साल से बना रहे चाय: संतोष की प्रेरक कहानी

संवाददाता: रत्नेश डेहरिया दुर्घटना और जीवन की चुनौती Accident हर्रई के संतोष

Dabra : गलत रिपोर्ट देने पर पटवारी हीरा सिंह कुर्रे निलंबित

संवाददाता संतोष सरावगीर नामांतरण में रिपोर्ट में मिली अनियमितता Dabra ग्वालियर के