Live Samadhi Case सीहोर जिले के जावर स्थित प्रसिद्ध लाखन धाम में एक 38 वर्षीय युवक द्वारा जिंदा समाधि लेने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि भोपाल निवासी सोनू पुष्पद ने शनिवार शाम करीब 4 बजे समाधि ली थी। करीब 20 घंटे बाद उसे जीवित बाहर निकाला गया, जिसके बाद पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
Live Samadhi Case पुलिस-प्रशासन की सक्रियता पर उठे सवाल
घटना की जानकारी कई घंटों तक प्रशासन और पुलिस तक नहीं पहुंचने से उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना अनुमति और बिना प्रशासनिक जानकारी के एक व्यक्ति द्वारा धार्मिक स्थल पर जिंदा समाधि लेना सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिहाज से गंभीर मामला है। सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
Live Samadhi Case समिति और संबंधित लोगों पर कार्रवाई की तैयारी
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक पहले भी कई बार इस तरह की जिंदा समाधि ले चुका है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि मामले में लाखन धाम समिति और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जाएगी। युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से जावर और आष्टा क्षेत्र में लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Read this: Megha Mahanadi Flood: मगरलोड में उफान पर मेघा महानदी, एनीकेट पर आवागमन बंद



