,

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले की खबर, सक्ती के युवक की मौत की आशंका

Kulgam Terror Attack

Kulgam Terror Attack छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम क्षेत्र में हुए एक आतंकी हमले में सक्ती निवासी एक युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Kulgam Terror Attack दीपक रात्रे के रूप में हुई पहचान

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान दीपक रात्रे, पिता उमाशंकर रात्रे, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक अपने मामा के गांव हरदीडीह में निवास करते थे, जबकि उनका पैतृक गांव मालखरौदा क्षेत्र का बुंदेली गांव है।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

Kulgam Terror Attack रोजगार के लिए गए थे जम्मू-कश्मीर

जानकारी के अनुसार, दीपक रात्रे रोजगार की तलाश में जम्मू-कश्मीर गए थे और वहां एक ईंट-भट्ठे में काम कर रहे थे। इसी दौरान कुलगाम क्षेत्र में हुए कथित आतंकी हमले की चपेट में आने से उनकी मौत होने की खबर सामने आई है।

हालांकि घटना के संबंध में अभी आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Kulgam Terror Attack प्रशासनिक पुष्टि का इंतजार

स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से युवक की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अधिकारिक पुष्टि और प्रशासनिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले से जुड़े सभी अपडेट उपलब्ध होते ही साझा किए जाएंगे।

Read this: Shaheed Udham Singh: शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा का आयोजन, रक्तवीरों और प्रतिभाओं का सम्मान

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…