Kota Timber Market Fire : कोटा टिम्बर मार्केट में भीषण आग, मकान में रखा गद्दा और लकड़ी का सामान जलकर खाक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Kota Timber Market Fire : टिम्बर मार्केट इलाके में मची अफरा-तफरी

Kota Timber Market Fire : राजस्थान के Kota के छावनी स्थित टिम्बर मार्केट इलाके में एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इलाके में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मकान के अंदर बड़ी मात्रा में गद्दे और वुडन मटेरियल रखा हुआ था। इसी वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए।

Kota Timber Market Fire : चार दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

घटना की जानकारी मिलते ही पहले एक दमकल वाहन मौके पर भेजा गया, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में चार दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू किया। आगजनी की घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि मकान में रखा भारी मात्रा में सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Village Development : बीजापुर के दारेली गांव में बदलाव की नई कहानी, 40 साल बाद पहली बार पहुंचा प्रशासन

रिपोर्टर-कुशल चोपड़ा Village Development : नक्सल प्रभाव वाले गांव में पहली बार

Indore: इंदौर में फिर सक्रिय हुई 2019 के बहुचर्चित कांड की मास्टरमाइंड श्वेता जैन

Indore मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर हाईप्रोफाइल

Cockroach Janta Party : भारत में शुरू हुई नई ‘मीम पॉलिटिक्स’ की जंग

Cockroach Janta Party : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नई ‘राजनीतिक पार्टियां’

Jewellery Embezzlement : रायपुर ज्वैलर्स में 2 करोड़ के सोने का गबन, 16 साल पुराना कर्मचारी फरार

Jewellery Embezzlement : रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स

Dial 112 Service: रायपुर में डायल-112 सेवा का विस्तार, पुलिस रिस्पॉन्स होगा और मजबूत

Dial 112 Service: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 54 नए वाहनों को दिखाई