,

Korba News: कोरबा में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल, तानसेन चौक पर धरना

- Advertisement -
Ad imageAd image
Korba News employees strike

रिपोर्ट: उमेश डहरिया

Korba News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रही 3 दिवसीय कलम बंद-काम बंद हड़ताल के तहत कोरबा जिले के अधिकारी-कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के चलते जिले के कई शासकीय कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ गया है।

Korba News: 29 से 31 दिसंबर तक हड़ताल का ऐलान

फेडरेशन द्वारा 29 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई है। इसी क्रम में कोरबा जिले के अधिकारी-कर्मचारी तानसेन चौक पर एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

Korba News:11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

हड़ताल कर रहे अधिकारी-कर्मचारी अवकाश संबंधी मांगों, महंगाई भत्ते में वृद्धि, वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित कुल 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों पर शासन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

Korba News: जिला पदाधिकारियों ने दी जानकारी

त्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश स्तरीय निर्णय के तहत कोरबा जिले में भी हड़ताल की शुरुआत की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Korba News: शासकीय कामकाज ठप, आम जनता परेशान

हड़ताल के चलते प्रशासनिक और अन्य शासकीय कार्यालयों में काम पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। रोजमर्रा के कामों के लिए कार्यालय पहुंचे नागरिकों को बिना काम हुए मायूस लौटना पड़ रहा है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायगढ़ में शिवा सारथी गैंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व