कोरबा: NH-130 पर गुरसिया पुल पर बड़ा हादसा, ट्रेलर और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, दो घंटे से यातायात ठप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Reporter: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain

कोरबा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर-कटघोरा से अंबिकापुर नेशनल हाइवे 130 पर स्थित गुरसिया पुल के पास आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। पहले से ब्रेकडाउन खड़े ट्रेलर से एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन भीड़ गया, जिसके बाद मार्ग पूरी तरह जाम हो गया।

दो घंटे से यातायात बाधित, लोग परेशान
दुर्घटना के बाद NH-130 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दो घंटे से ज्यादा समय से यातायात बाधित है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुल पहले से क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है, जिसके चलते इस जगह पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

प्लास्टिक चावल से भरी थी दुर्घटनाग्रस्त पिकअप
दुर्घटना में शामिल पिकअप (वाहन नंबर CG12BH9569) में प्लास्टिक चावल लदा हुआ था। हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस प्लास्टिक चावल की प्रकृति और इसके स्रोत की जांच करेगी।

मौके पर बांगो पुलिस, जाम खोलने की कोशिश जारी
सूचना मिलते ही बांगो पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। ट्रेलर को हटाने और यातायात बहाल करने के लिए क्रेन बुलाकर प्रयास जारी है। पुलिस आसपास के वाहनों को डायवर्ट करने में भी लगी है।

यह खबर भी पढ़ें: कबीरधाम में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और सामग्री बरामद

लगातार दुर्घटनाओं का कारण- क्षतिग्रस्त पुल
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरसिया पुल की स्थिति लंबे समय से खराब है और यहां पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

Mumbai Ahmedabad Bullet Train देश की बहुप्रतीक्षित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को

Delhi Police Commissioner : अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार

jaruvakheda theft case: जरुआखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

रिपोर्टर-आदर्श दुबे jaruvakheda theft case सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात

UP Police Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर

UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा में अनुशासन रखें, हुड़दंग से बचें: सीएम योगी

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

World's Richest Temple आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया

India First Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ी

India First Hydrogen Train भारतीय रेलवे ने हरित परिवहन की दिशा में