,

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया है, जबकि इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि 2 से 3 आतंकी अभी भी क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं।

Kishtwar Encounter : जैश के आतंकियों की मौजूदगी की सूचना

खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य चतरू क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके बाद सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में मुठभेड़ हुई।

Kishtwar Encounter : पहले भी हो चुकी हैं कई मुठभेड़

इसी इलाके में 4 फरवरी को भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। वहीं, उधमपुर जिले में गुफा में छिपे दो आतंकियों को ग्रेनेड हमले के जरिए ढेर किया गया था। पिछले कुछ हफ्तों से इस पूरे क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Kishtwar Encounter : ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ के तहत कार्रवाई

किश्तवाड़ और आसपास के जंगलों में ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ के तहत बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। यह अभियान 18 जनवरी से जारी है और अब तक कई बार सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। शुरुआती मुठभेड़ में कुछ जवान घायल भी हुए थे और एक जवान शहीद हुआ था।

Kishtwar Encounter : इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

सुरक्षाबलों ने पूरे चतरू बेल्ट को घेर लिया है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। ड्रोन, आधुनिक हथियारों और विशेष टीमों की मदद से जंगलों और पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित करने तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

read more : Home Guard protest : शेखपुरा में ट्रेनी होमगार्ड का प्रदर्शन, अवैध वसूली और अव्यवस्था के आरोप; डीएम को सौंपा ज्ञापन

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…