,

Home Guard protest : शेखपुरा में ट्रेनी होमगार्ड का प्रदर्शन, अवैध वसूली और अव्यवस्था के आरोप; डीएम को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Home Guard protest

रिपोर्ट : रंजन कुमार


Home Guard protest :शेखपुरा (बिहार): अवैध वसूली और ट्रेनिंग व्यवस्था में कथित अनियमितताओं से नाराज ट्रेनी होमगार्डों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में पहुंचे प्रशिक्षुओं ने प्रशासन से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।

Home Guard protest : डीएम से मिलने के लिए घंटों इंतजार

प्रदर्शनकारी ट्रेनी होमगार्ड ट्रेनिंग स्थल से निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मिलने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। बताया गया कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के शेखपुरा दौरे के कारण डीएम और एसपी कोर्ट ड्यूटी में व्यस्त थे, जिससे मुलाकात में देरी हुई। इससे पहले शुक्रवार शाम को भी प्रशिक्षुओं ने डीएम आवास पहुंचकर मिलने का प्रयास किया था, लेकिन तब भी मुलाकात नहीं हो सकी।

Home Guard protest : 4 महीने से चल रही है ट्रेनिंग

प्रदर्शन कर रहे ट्रेनी होमगार्डों ने बताया कि मोतिहारी जिले के 199 प्रशिक्षु पिछले चार महीनों से चेवाड़ा के आजाद मैदान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके रहने की व्यवस्था एक स्कूल में की गई है, जहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

Home Guard protest : अवैध वसूली और खराब भोजन का आरोप

प्रशिक्षुओं का आरोप है कि वर्दी और टोपी देने के नाम पर उनसे पैसे लिए गए। विरोध के बाद कुछ राशि वापस की गई। साथ ही मेस में खराब गुणवत्ता का भोजन मिलने के कारण पिछले एक महीने से उन्होंने मेस का खाना बंद कर दिया है और बाहर होटल में खाना खा रहे हैं।

ट्रेनी होमगार्डों ने कुछ ट्रेनरों और कंपनी कमांडर पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि अन्य जिलों में प्रशिक्षण ले रहे होमगार्डों को वेतन मिल चुका है, लेकिन उन्हें अब तक भुगतान नहीं किया गया।

Home Guard protest : आरोपों से इनकार

मामले में आरोपों का सामना कर रहे ट्रेनर ने अवैध वसूली के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि वर्दी के लिए राशि जिला स्तर पर ली गई है और भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगाए गए आरोप भी गलत हैं। उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान सरकार के स्तर से किया जाता है।

Home Guard protest : होमगार्ड संघ ने भी जताई चिंता

होमगार्ड संघ की जिला अध्यक्ष Kumari Rita Sinha ने कहा कि मोतिहारी से आए प्रशिक्षु होमगार्ड कई समस्याओं से जूझ रहे हैं और शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रशासन से जल्द समाधान की मांग के साथ ट्रेनी होमगार्डों ने चेतावनी दी है कि समस्याएं दूर नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जा सकता है।

read more : Bokaro breaking news : बोकारो में आत्महत्या के प्रयास से सनसनी, मैदान में खून से लथपथ मिला व्यक्ति

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति