Report by: Manoj Kumar, Edit by: Priyanshi Soni
Katihar: बिहार के कटिहार मद्य निषेध टीम ने रोशना थाना के लाभा बाजार में एक अभियुक्त मोहम्मद आरजू (पिता: मोहम्मद जुल्फिकार, मोहल्ला लड़कनिया टोला, थाना नगर, कटिहार) को CNG टेम्पो में छुपाकर अवैध विदेशी शराब 40.410 लीटर बंगाल के मालदा जिला से लाते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने बताया कि टेम्पो उसी का है।
Katihar: कटिहार जंक्शन पर भी शराब बरामद

मद्य निषेध की दूसरी टीम ने कटिहार जंक्शन पर 10.680 लीटर अवैध विदेशी शराब को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
Katihar: मनसाही थाना क्षेत्र में महिला गिरफ्तार
इसके अलावा, मनसाही थाना अंतर्गत ललिता देवी को 4.000 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इन कार्रवाइयों में कुल 51.090 लीटर अवैध विदेशी शराब, 4.000 लीटर चुलाई शराब, तथा एक टेम्पो के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
READ ALSO: IND VS NED: अहमदाबाद में आज भारत बनाम नीदरलैंड्स, ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच





