,

Nepal Flood: नेपाल त्रासदी का सबसे दर्दनाक मंजर: एक घर से मिले 23 शव, मां की गोद में मिली मासूम बच्ची

Nepal Flood

BY: Yoganand Shrivastva

Nepal Flood नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। नुवाकोट जिले के बेत्रावती गांव में मलबे में दबे एक तीन मंजिला मकान से 23 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मकान के एक कमरे से 21 शव और बाहर से 2 शव मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में अधिकांश तीर्थयात्री शामिल हैं।

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 962 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

बाढ़ से बचने के लिए ऊपरी मंजिल पर पहुंचे थे लोग

Nepal Flood राहत एवं बचाव दल के अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ का पानी बढ़ने पर कई लोग जान बचाने के लिए मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए थे। लेकिन तेज सैलाब और मलबे ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। खोज अभियान के दौरान छत के नीचे स्थित एक कमरे में बड़ी संख्या में शव मिले।

Nepal Flood नुवाकोट पुलिस का कहना है कि बरामद शवों के साथ बैग और अन्य सामान भी मिला है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक गोसाईंकुंड की यात्रा पर निकले श्रद्धालु हो सकते हैं। फिलहाल सभी शवों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

मां-बेटी की तस्वीर ने झकझोरा, सैकड़ों लोग अब भी लापता

Nepal Flood रेस्क्यू टीम को एक महिला का शव ऐसी अवस्था में मिला, जिसमें वह एक छोटी बच्ची को अपनी गोद में कसकर पकड़े हुए थी। यह दृश्य राहतकर्मियों को भी भावुक कर गया। माना जा रहा है कि दोनों मां-बेटी थीं और अंतिम क्षण तक एक-दूसरे से अलग नहीं हुईं।

वहीं रसुवा जिले के उत्तरगया क्षेत्र में करीब 350 छात्रों के लापता होने की सूचना है। कई जलविद्युत परियोजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों का भी अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। भारतीय और नेपाली बचाव दल खराब मौसम के बीच लगातार राहत एवं खोज अभियान चला रहे हैं।

बढ़ता जा रहा है तबाही का दायरा

Nepal Flood नेपाल में आई इस आपदा ने हजारों परिवारों को प्रभावित किया है। कई गांवों का संपर्क टूट गया है और बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। राहत एजेंसियां आशंका जता रही हैं कि मृतकों की संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं।

Read this: Indore News: 20 साल बाद भी नहीं मिला प्लॉट, न्याय की मांग लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पीड़ित

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO

PM Modi ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताई खुशी, बोले- संकटों के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

Jharkhand में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड

Jharkhand: झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव