,

Ghungchai News: खेत से रहस्यमय तरीके से लापता हुई महिला, नहर किनारे मिले दुपट्टे और चप्पल; तलाश में जुटी पुलिस

Ghungchai News

रिपोर्टर: निज़ाम अली

Ghungchai News थाना घुंघचाई क्षेत्र में खेत की रखवाली करने गई एक विवाहित महिला अचानक लापता हो गई। नहर की पटरी पर महिला का दुपट्टा और चप्पल मिलने के बाद उसके नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने बाढ़ राहत टीम की मदद से नहर में तलाश अभियान शुरू कराया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका।

Ghungchai News जानकारी के अनुसार, गुलाबटांडा गांव निवासी अशोक कुमार की शादी करीब 10 वर्ष पहले उत्तराखंड के सेजोनिया गांव निवासी लक्ष्मी देवी से हुई थी। अशोक खेती-किसानी के साथ खेतों की रखवाली का काम करते हैं।

बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे अशोक अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ हरदई ब्रांच नहर के किनारे स्थित खेत पर पहुंचे थे। कुछ देर बाद अशोक किसी दूसरे खेत की ओर चला गया। करीब एक घंटे बाद वापस लौटने पर लक्ष्मी खेत में नहीं मिलीं। आसपास तलाश करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला।

नहर किनारे मिले दुपट्टे और चप्पल

Ghungchai News खोजबीन के दौरान हरदई ब्रांच नहर की पटरी पर लक्ष्मी देवी का दुपट्टा और चप्पल पड़े मिले। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई कि महिला नहर में कूद गई होगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

इसके बाद बाढ़ राहत टीम को बुलाकर नहर के संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने सिंचाई विभाग को भी सूचना दी, जिसके बाद नहर में पानी का बहाव कम कराया गया, ताकि रेस्क्यू टीम को तलाश करने में आसानी हो।

पांच साल की बेटी मां के इंतजार में

Ghungchai News महिला के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। लक्ष्मी देवी की पांच वर्षीय बेटी अपनी मां के गायब होने से बेहद परेशान है और लगातार रो रही है। परिजन और ग्रामीण भी अपने स्तर पर महिला की तलाश में जुटे हुए हैं।

पुलिस नहर के अलावा आसपास के इलाकों और अन्य संभावित स्थानों पर भी जांच कर रही है। घुंघचाई थाना प्रभारी राजीव कुमार के मुताबिक, महिला के लापता होने के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द से जल्द उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read this: Indigo Airlines: गोवा में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने पर लौटना पड़ा

Jhiram Valley Verdict: झीरम घाटी फैसले पर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, NIA जांच पर उठाए सवाल

Jhiram Valley Verdict: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी ने झीरम

Lakhanpur Police Cattle Rescue: लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 8 मवेशी बरामद

Lakhanpur Police Cattle Rescue: छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर काजू

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र