,

Firozabad News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से ठप हुई व्यवस्था, 15 हजार वेतन की मांग पर बनी सहमति

Firozabad News

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Firozabad News नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को काम बंद कर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। कई वार्डों में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंचीं, जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आने लगे।

सुबह से ही सैकड़ों ठेका सफाई कर्मचारी नगर निगम परिसर में एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उनका आरोप है कि कई वर्षों से ठेके पर सफाई का काम करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं दिया जा रहा है।

15 हजार रुपये वेतन की मांग

Firozabad News प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मासिक वेतन बढ़ाकर 15 हजार रुपये किए जाने की मांग रखी। उनका कहना था कि वे इस मांग को लेकर पहले भी अधिकारियों से कई बार बातचीत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण उन्हें काम बंद कर आंदोलन करना पड़ा।

नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

Firozabad News मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों से बातचीत के लिए पहुंचे। वार्ता के दौरान नगर आयुक्त की ओर से आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों की 15 हजार रुपये मासिक वेतन की मांग पर सहमति बन गई।

सहमति बनने के बाद ठेका सफाई कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया और काम पर वापस लौट गए। कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद शहर के प्रभावित वार्डों में सफाई और कूड़ा उठाने की व्यवस्था दोबारा सामान्य होने की उम्मीद है।

Read this: Indian Postal Service: अब आसमान से पहुंचेगी डाक, भारतीय डाक विभाग ने शुरू की ड्रोन डिलीवरी सेवा

Jhiram Valley Verdict: झीरम घाटी फैसले पर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, NIA जांच पर उठाए सवाल

Jhiram Valley Verdict: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी ने झीरम

Lakhanpur Police Cattle Rescue: लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 8 मवेशी बरामद

Lakhanpur Police Cattle Rescue: छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर काजू

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र