,

Bulandshahr Murder Case: शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, महिला हिरासत में

Bulandshahr Murder Case

Bulandshahr Murder Case जिले के छतारी थाना क्षेत्र के गांव जिनमई में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र गांव की एक शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान विवाद की स्थिति बन गई और युवक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला किए जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

Bulandshahr Murder Case सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Bulandshahr Murder Case मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित महिला, उसके पति और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Bulandshahr Murder Case घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी बताए जा रहे उसके पति की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Lucknow News: लखनऊ में जल्द शुरू होगा पहला डिटेंशन-डम्पिंग यार्ड, 237 जब्त वाहनों को मिलेगा स्थायी ठिकाना

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा

Dumka NUPPL Protest: नवेली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर खदान का काम ठप

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka NUPPL Protest दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की

Aurangabad Woman Drowned: तीज पर्व पर स्नान करने गई महिला की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट: दीनानाथ Aurangabad Woman Drowned औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में तीज

India vs Afghanistan : आज कितने बजे शुरू होगा मैच, TV और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए चाणक्य के 4 सूत्र, जीवन में अपनाएंगे तो आर्थिक तंगी से निकलने में मिलेगी मदद

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और