,

Katihar में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, 49.155 लीटर विदेशी शराब और 15 लीटर चुलाई शराब बरामद

Katihar

BY; Manoj

Katihar: कटिहार में मद्य निषेध टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। सोनेली रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के दौरान कदवा थाना क्षेत्र के कांतिया टोला निवासी प्रकाश कुमार यादव और करण कुमार को 60 बोतल केन बीयर (करीब 30 लीटर) के साथ गिरफ्तार किया गया।

Katihar: सीमावर्ती बलरामपुर में विदेशी शराब जब्त

सीमावर्ती बलरामपुर थाना क्षेत्र के किरौरा में एक अपाची मोटरसाइकिल से 19.155 लीटर विदेशी शराब भी जब्त की गई।

Katihar: अन्य गिरफ्तारियां और जब्ती

अन्य कार्रवाई में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरदाही से आकेश उरांव और प्राणपुर थाना क्षेत्र के बस्तौल से रामजी मंडल को अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

Katihar: कुल जब्ती और गिरफ्तारी

छापेमारी के दौरान कुल 49.155 लीटर विदेशी शराब/बीयर, 15 लीटर चुलाई शराब और एक अपाची मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

read also: Rishikesh: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भयानक सड़क हादसा, 2 की मौत