,

Rishikesh: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भयानक सड़क हादसा, 2 की मौत

Rishikesh

Report by: Mahesh

Rishikesh: हरिद्वार-देहरादून रोड पर मोतीचूर फ्लाईओवर के ऊपर भयानक सड़क हादसा हुआ। यहां एक बस, ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक और कार आपस में टकरा गए। हादसे में तीन वाहनों में आग लग गई।

Rishikesh: बस यात्रियों की जान बची

Rishikesh

हादसे के समय बस में सवार यात्रियों ने भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।

Rishikesh: हादसे का कारण

पुलिस के अनुसार हादसा ट्रैक्टर-ट्राली में बस की टक्कर के बाद हुआ। देहरादून की ओर से आ रहे वाहन ट्रैक्टर-ट्राली की धीमी गति की वजह से एक के बाद एक आपस में टकरा गए।

Rishikesh: नुकसान और राहत कार्य

इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई और नौ लोग घायल हुए। घायलों का उपचार हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के कारण हाईवे कुछ समय के लिए बाधित रहा, लेकिन पुलिस ने जल्दी हाईवे को सुचारू कर दिया।

read also: Bareilly में 5 करोड़ की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…