झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 28 सितंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 28 सितंबर 2025

झारखंड में दुर्गापूजा के मौके पर मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, कई जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। लातेहार से लेकर गिरिडीह और धनबाद तक अलग-अलग घटनाओं ने सुर्खियां बटोरीं। पढ़ें झारखंड की 10 बड़ी खबरें


1. दुर्गापूजा पर भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने रांची, बोकारो और हजारीबाग समेत 8 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट जारी किया है। दुर्गापूजा के दौरान भारी बारिश से आयोजनों पर असर पड़ सकता है।


2. लातेहार में विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की हत्या

मनिका विधायक गारू प्रतिनिधि की पत्नी की लाश भेलवाकोना जंगल में ड्रोन कैमरे से दिखी। घटनास्थल से कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


3. गिरिडीह में फ्लैग मार्च और मॉक ड्रिल

गिरिडीह जिला प्रशासन ने फ्लैग मार्च और मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।


4. धनबाद में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा

धनबाद पुलिस ने अवैध फैक्ट्री से 45 लीटर शराब और पैकिंग सामग्री बरामद की। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।


5. पाकुड़ में ग्रामीणों ने चोर पकड़ा

पाकुड़ जिले के शहरकोल में ग्रामीणों ने एक चोर को घर में चोरी करते पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चोर के पास से चाबियां और बाइक भी बरामद हुई।


6. रांची जोन के आईजी की बैठक

रांची जोन के आईजी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि क्विक रिस्पॉन्स टीम दुर्गापूजा के दौरान लगातार तैनात रहेगी।


7. रामगढ़ (पतरातू) में फ्लैग मार्च

रामगढ़ जिले के पतरातू में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और पंडालों का निरीक्षण किया। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।


8. गिरिडीह से लूट की कार बरामद, दो गिरफ्तार

गिरिडीह से लूटी गई कार को पुलिस ने बरामद किया। आरोपियों ने बोकारो में गाड़ी बेचने के बहाने बुलाकर लूट की थी और इसे शराब तस्करी में इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी।


9. लातेहार के मनातु जंगल से 6 अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने मनातु जंगल से 6 अपराधियों को हथियार, गोली और लेवी की रकम के साथ गिरफ्तार किया। वे किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे।

10. एनएचएआई पर कोर्ट का सख्त रुख

रांची कोर्ट ने सवाल उठाया कि क्या एनएचएआई ने लोगों की जमीन हड़प कर सड़क बनाई? कोर्ट ने डीसी को खुद जांच कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

Jamshedpur : संथाली छात्रों को ‘D ग्रेड’ मिलने पर बवाल; ओल चिकी लिपि के अपमान का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 8वीं बोर्ड के

Bear Attack: कोरिया में भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Chandrakant Pargir Bear Attack: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक

SRH VS DC हैदराबाद में होंगी आमने- सामने, जानें पिच रिपोर्ट

SRH VS DC: Indian Premier League 2026 अब अपने पांचवें सप्ताह में

दादाजी के जाने से भावुक हुईं Aneet Padda, लिखा- ‘आप ही मेरा सच्चा प्यार थे’

Aneet Padda: मनोरंजन जगत की उभरती अभिनेत्री Anita Padda इन दिनों निजी