,

Jharkhand Bandh: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, जामताड़ा में दिखा असर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jharkhand Bandh

Report: Ratan kumar

Jharkhand Bandh रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को जामताड़ा में भी देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों का दौरा कर व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। कई दुकानदारों ने बंद का समर्थन करते हुए स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं।

Jharkhand Bandh युवाओं के भविष्य को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल

Jharkhand Bandh भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि राज्य के हजारों युवा रोजगार की उम्मीद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और विवादों से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। इसी के विरोध में भाजपा ने राज्यव्यापी बंद का निर्णय लिया है।

पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने भी युवाओं की चिंताओं को गंभीर बताते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं में लगातार बढ़ती निराशा चिंता का विषय है।

Jharkhand Bandh शांतिपूर्ण बंद का दावा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

भाजपा नेता माधव महतो ने रांची की घटना की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी मांगों पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जामताड़ा में बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और आम लोगों तथा व्यापारियों का सहयोग मिला।

इस दौरान भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, जिला महामंत्री कमलेश मंडल, अभय सिंह, विनोद मंडल, सुकुमार सरखेल, दिलीप हेंब्रम, सुजाता सिंह, संजू देवी, कुणाल सिंह, प्रदीप राउत, रंजीत तिवारी, जावेद अंसारी, अंजनी तिवारी, ब्रजेश राउत और प्रवीण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read this: Mohan Yadav Governor Meeting: राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मिले सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों और भर्ती प्रक्रिया की दी जानकारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा में गरमाया माहौल

Ambikapur Municipal Corporation General Meeting: अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में नगर

Temple Theft Incident: दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में फिर चोरी, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध

रिपोर्टर: सत्यनारायण बैरागी Temple Theft Incident मालवा के प्रसिद्ध आरोग्य धाम दुधाखेड़ी

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन, विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के

Delhi Police Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी

Delhi Police Alert स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को

कोमल के साथ Govinda की तस्वीरों पर सुनीता आहूजा का तंज, बोलीं- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

Colombia: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के

Mohan Bhagwat का बड़ा विदेश दौरा, 25 अगस्त से अमेरिका-कनाडा और UK जाएंगे RSS प्रमुख

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जल्द