,

जांजगीर-चांपा: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, पाँच की मौत, तीन घायल

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, पाँच की मौत, तीन घायल

Reporter: Devendra Shrivas, Edit By: Mohit Jain

जांजगीर-चांपा जिले में एनएच-49 सुकली के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत में पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बारात से लौटते समय हुआ हादसा
मृतक और घायल सभी स्कॉर्पियो में सवार थे और बारात से लौट रहे थे। सभी लोग नवागढ़ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अचानक सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर होने के कारण वाहन सड़क किनारे बुरी तरह फंस गया।

तीन गंभीर घायल बिलासपुर रेफर
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: रायपुर: इंद्रप्रस्थ सोसाइटी में बड़ा हादसा, पांचवीं मंज़िल से गिरी लिफ्ट

स्थानीय पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…