Iran-US Conflict: ट्रंप का दावा- भारी हमले के बीच होर्मुज से सुरक्षित निकले अमेरिकी युद्धपोत, ईरानी बोट्स तबाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/h-1b-visa-fee-court-order-trump-reaction/

Iran-US Conflict: Donald Trump ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना के तीन “वर्ल्ड क्लास” विध्वंसक पोत भारी गोलाबारी के बावजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित निकल गए। उन्होंने दावा किया कि इस कार्रवाई में ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान हुआ, जबकि अमेरिकी पोतों को कोई क्षति नहीं पहुंची।

Iran-US Conflict: ट्रंप बोले- अमेरिकी पोतों ने तबाह कीं ईरानी बोट्स

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान की कई छोटी सैन्य बोट्स पूरी तरह नष्ट कर दी गईं। उनके मुताबिक, इन बोट्स का इस्तेमाल ईरान अपनी कमजोर पड़ चुकी नौसेना की भरपाई के लिए कर रहा था। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी विध्वंसक पोतों पर दागी गई मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया।

Iran-US Conflict: ड्रोन हमलों को भी किया नाकाम

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान की ओर से भेजे गए ड्रोन भी अमेरिकी रक्षा प्रणाली के सामने टिक नहीं सके। ट्रंप ने दावा किया कि सभी ड्रोन हवा में ही नष्ट हो गए और समुद्र में गिर गए। उन्होंने इस कार्रवाई को अमेरिकी सैन्य ताकत की बड़ी सफलता बताया।

Iran-US Conflict: ईरान की लीडरशिप पर ट्रंप का हमला

ट्रंप ने अपने बयान में ईरान की नेतृत्व व्यवस्था पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईरान की कमान “पागल लोगों” के हाथ में है और अगर उन्हें परमाणु हथियार इस्तेमाल करने का मौका मिला, तो वे पीछे नहीं हटेंगे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान को कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।

Iran-US Conflict: ‘स्टील की दीवार’ जैसी नौसैनिक नाकेबंदी की चेतावनी

ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान जल्द किसी समझौते पर नहीं पहुंचता, तो अमेरिकी विध्वंसक पोत दोबारा नौसैनिक नाकेबंदी में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने अमेरिकी नौसेना की इस रणनीति को “स्टील की दीवार” करार दिया और कहा कि भविष्य में अमेरिका और भी सख्त कार्रवाई कर सकता है।

Iran-US Conflict: शांति प्रस्ताव पर असर पड़ने की आशंका

ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका और ईरान के बीच चल रही अस्थायी शांति वार्ता पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। दोनों देशों के बीच हाल ही में संघर्ष विराम और परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत की खबरें सामने आई थीं, लेकिन ताजा घटनाक्रम ने तनाव को फिर बढ़ा दिया है।

read also: Iran-US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच अस्थायी समझौते पर चर्चा, 30 दिनों के युद्धविराम की तैयारी