Indore Water Project : सीएम डॉ. यादव ने पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने इंदौर को दी ₹800 करोड़ से अधिक की सौगात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indore Water Project

Indore Water Project : स्वच्छ जल अभियान अमृत 2.0 योजना की ऐतिहासिक परियोजना का किया भूमि-पूजन

इंदौर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर निरंतर प्रगति, विकास और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आज यह देश का सबसे तेज़ी से विकसित होने वाला शहर बन चुका है। विकास, स्वच्छता, उद्योग, व्यापार और सुशासन के क्षेत्र में इंदौर ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, जिस पर पूरे मध्यप्रदेश को गर्व है। उन्होंने कहा कि इंदौर की पहचान उसकी संघर्षशील जनता, अदम्य हौसलों और विकासशील सोच से है। आज प्रदेश का हर जिला इंदौर जैसा बनना चाहता है। कठिन समय में सरकार, नगर निगम और प्रशासन ने संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ नागरिकों के साथ खड़े रहकर हरसंभव प्रयास किए हैं।

Indore Water Project

Indore Water Project : अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना: इंदौर की पेयजल व्यवस्था को मिलेगा दीर्घकालिक समाधान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को स्वच्छ जल अभियान अंतर्गत अमृत 2.0 इंदौर जलप्रदाय योजना (पैकेज–1) के तहत 800 करोड़ रुपये से अधिक लागत की बहुप्रतीक्षित जल प्रदाय परियोजना का विधिवत भूमि-पूजन किया। इस परियोजना का उद्देश्य इंदौर शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़, आधुनिक और दीर्घकालिक समाधान प्रदान करना है। परियोजना के अंतर्गत जलूद एवं ग्राम भकलाय क्षेत्र में नवीन इन्टेक वेल, रॉ-वॉटर एवं क्लीयर-वॉटर पम्पिंग मेन, आधुनिक जलशोधन संयंत्र, विद्युत सब-स्टेशन तथा जल-दबाव संतुलन के लिए ब्रेक प्रेशर टैंक का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के पूर्ण होने पर इंदौर की वर्तमान और भविष्य की पेयजल आवश्यकताओं की प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित होगी।

Indore Water Project : मकर संक्रांति का संदेश, नर्मदा जल और जनभागीदारी से आगे बढ़ता इंदौर

मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व तिल-तिल करके आगे बढ़ने का संकल्प है। जैसे इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है और प्रकाश बढ़ता है, वैसे ही इंदौर भी निरंतर प्रगति और विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने भागीरथपुरा क्षेत्र में घटित जल-जनित घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आपदा के समय राजनीति करना इंदौर स्वीकार नहीं करेगा।

Indore Water Project
Indore Water Project : विकास, स्वच्छता और नवाचार का राष्ट्रीय मॉडल

उन्होंने नर्मदा जल परियोजना, नदी जोड़ो अभियानों और जल जीवन मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव और शहर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना सरकार का संकल्प है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नर्मदा जल आंदोलन को इंदौर की ऐतिहासिक जन-शक्ति का परिणाम बताया, वहीं जनप्रतिनिधियों ने इंदौर की स्वच्छता, अनुशासन और जनभागीदारी को शहर की सबसे बड़ी ताकत बताया। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी जानिए : सीएम डॉ. यादव प्रस्तुत करेंगे AI-सक्षम रणनीतिक रोडमैप

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में