,

IND vs AUS ODI Series: स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पूरी सीरीज से बाहर

IND vs AUS ODI Series: स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पूरी सीरीज से बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 19 अक्टूबर से पर्थ में शुरू हो रही है। लेकिन इससे पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में मार्नस लाबुशेन को शामिल किया गया है।

कैमरून ग्रीन को लगी हल्की चोट

IND vs AUS: पूरी सीरीज से स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर, टीम को लगा झटका;  रिप्लेसमेंट का अचानक हुआ ऐलान - India TV Hindi

कैमरून ग्रीन शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर खेल रहे थे। पर्थ में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ मैच में उन्हें आठ ओवर फेंकने थे, लेकिन चोट की वजह से केवल चार ओवर ही गेंदबाजी कर पाए। मेडिकल टीम ने लगातार दो दिन गेंदबाजी की अनुमति नहीं दी और एहतियात बरतते हुए ग्रीन को बाहर कर दिया गया। अब वह रिहैबिलिटेशन करेंगे और भारत के खिलाफ खेलना मुश्किल है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को चोटों का झटका

इससे पहले टीम के नियमित वनडे कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण बाहर थे। इसके अलावा विकेटकीपर जोश इंगलिस भी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से पहले दो मैच नहीं खेल पाएंगे। ग्रीन की चोट से ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट की चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि वह टीम की अच्छी लय में चल रहे खिलाड़ी थे।

मार्नस लाबुशेन पर अंपायर के फैसले पर असहमति जताने का आरोप - इंडिया टुडे

मार्नस लाबुशेन को मिला मौका

कैमरून ग्रीन के बाहर होने के बाद मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया है। लाबुशेन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछली पांच पारियों में चार शतक लगाए हैं। उनके अच्छे फॉर्म को देखते हुए उन्हें भारत के खिलाफ वनडे सीरीज की प्लेइंग इलेवन में चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

लाबुशेन का वनडे करियर

मार्नस लाबुशेन अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 66 वनडे मैचों में 1871 रन बना चुके हैं। उनके खाते में दो शतक और 12 अर्धशतक हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फॉर्म के दम पर वह टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…