IND vs AUS चौथा टी20 आज: हेड और कुलदीप बाहर, मैक्सवेल की वापसी संभव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND vs AUS चौथा टी20 आज: हेड और कुलदीप बाहर, मैक्सवेल की वापसी संभव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (6 नवंबर) कैरारा ओवल स्टेडियम, गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 1.15 बजे होगा। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है।

हेड और कुलदीप नहीं खेलेंगे, मैक्सवेल वापसी कर सकते हैं

Here's why Kuldeep Yadav and Travis head will miss out on the remainder of  the AUS vs IND T20I series | Cricket Times

भारत ने इस मैच के लिए कुलदीप यादव को टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए स्क्वॉड से रिलीज कर दिया है। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर चौथे और पांचवें टी20 मैचों में खेलेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी ओपनर ट्रैविस हेड को रिलीज कर दिया है। उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट को ओपनिंग का मौका मिल सकता है। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इंजरी से उबरकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

दोनों टीमों ने अब तक 35 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 21 और ऑस्ट्रेलिया ने 12 में जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया में भारत ने 8 और ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच जीते हैं। कंगारू टीम अपने होम ग्राउंड पर कभी भारत को टी20 सीरीज नहीं हरा पाई।

भारतीय टीम में स्टार खिलाड़ी

टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी है। तीन मुकाबलों में उन्होंने 167.16 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती चार विकेट के साथ टीम के टॉप गेंदबाज हैं। जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट के करीब हैं।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट की चिंता

मैथ्यू शॉर्ट ने बताया कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप (भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी) में स्पिन गेंदबाजों का सामना करना बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा, “मुझे अपनी तकनीक सुधारनी होगी और स्पिन के खिलाफ अभ्यास ज्यादा करना होगा।” इस सीरीज के बचे दो टी20 उनके लिए महत्वपूर्ण हैं।

यह खबर भी पढें: RCB की बिक्री का ऐलान, IPL 2026 से पहले मिलेगा नया मालिक

IND vs AUS 4th T20I 2025, Queensland Weather, Rain Forecast and Pitch  Report: Here's How Weather Will Behave for India vs Australia Cricket Match  at Carrara Oval | 🏏 LatestLY

मौसम और स्टेडियम जानकारी

गोल्ड कोस्ट में मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। करारा ओवल स्टेडियम में भारतीय टीम पहली बार टी20 मुकाबला खेल रही है।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जैवियर बार्टलेट, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: