HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 1 अगस्त से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

HDFC Bank Credit Card Rules: 1 अगस्त से पेटीएम, क्रेड और मोबिक्विक जैसे थर्ड पार्टी पेमेंट एप के जरिए किए जाने वाले रेंटल ट्रांजेक्शन पर एक फीसदी शुल्क लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा तीन हजार रुपये प्रति लेनदेन होगी। इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के लिए क्रॉस-करेंसी लेनदेन पर बैंक 3.5% मार्कअप शुल्क लगाएगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। HDFC Bank Credit Card Rules: जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और अगस्त की शुरुआत होगी। इसके साथ ही 1 अगस्त 2024 से कई वित्तीय बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड है, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, महीने की पहली तारीख से प्राइवेट बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़ा नियम बदल रहा है।

थर्ड पार्टी एप से लेनदेन पड़ेगा महंगा

1 अगस्त से लागू होने वाले बड़े बदलावों में एक फाइनेंस से जुड़ा है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर इसका असर पड़ेगा। बैंक क्रेडिट कार्ड से थर्ड पार्टी पेमेंट एप के जरिए होने वाले ट्रांजेक्शन पर 1% एक्स्ट्रा चार्ज लेगा। बैंक ने अधिकितम लिमिट तीन हजार रुपये प्रति लेनदेन तय किया है।

यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज

यूटिलिटी ट्रांजेक्शन को लेकर भी अतिरिक्त चार्ज लगाया जा रहा है। हालांकि पचास हजार रुपये से कम के लेनदेन पर कोई एक्स्ट्रा शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन पेमेंट की वैल्यू ज्यादा होने पर 1% की दर से चार्ज बैंक द्वारा वसूला जाएगा।

बीमा प्रीमियम पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क

फ्यूल ट्रांजेक्शन को लेकर लागू होने वाले नए नियम के तहत अगर ग्राहक 15 हजार से कम का भुगतान करता है, तो शुल्क नहीं लगेगा। इससे अधिक के लेनदेन पर 1% का चार्ज देना पड़ेगा। बीमा प्रीमियम के भुगतान पर इंश्योरेंस पेमेंट पर एक्स्ट्रा शु्ल्क नहीं लगेगा।

एजुकेशनल पेमेंट्स का भुगतान तीसरे पार्टी एप्स से करने पर भी 1% की दर से शुल्क लगेगा। हालांकि एजुकेशनल संस्थान की ऑफिशियल साइट और पीओएस मशीन से डायरेक्ट भुगतान करने पर चार्ज वसूला नहीं जाएगा।

1 अगस्त से होंगे भी ये बदलाव

एलपीजी के दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। 1 अगस्त को नए दाम जारी किए जा सकते हैं। 19 किग्रा वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में बीते कुछ समय में बदलाव देखने को मिल चुके हैं। वहीं, 14 किग्रा वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को नहीं मिला है। जुलाई में दिल्ली में कर्मशियल सिलेंडर की कीमत 30 रुपये कम की गई थी।

हवाई ईंधन और सीएनजी के दाम में बदलाव

हर महीने की एक तारीख को ऑयल कंपनियां हवाई ईंधन, सीएनजी और पीएनजी के दाम में बदलाव करती है। 1 अगस्त को इनकी नई कीमतें जारी हो सकती हैं। वहीं, गूगल मैप भी अपने नियमों बदलाव करने जा रहा है। गूगल ने भारत के लिए जाने वाले चार्जेस को 70% तक कम करने का फैसला किया है। इसके अलावा दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन भारत में मैप सर्विस का पैसा डॉलर की जगह रुपये में लेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया

Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Political Defection: अंबाला, चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के अंबाला में आम

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक