,

Haridwar Holi clash: होली के दौरान बिशनपुर कुंडी में दो पक्षों के बीच झड़प, कई घायल

Haridwar Holi clash

Report by: Dharmraj

Haridwar Holi clash: हरिद्वार स्थित पथरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर कुंडी में होली खेलते समय मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दो पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

Haridwar Holi clash

Haridwar Holi clash: लाठी-डंडों से हुई घायल

झड़प में दोनों पक्षों के लोग आपस में लाठी-डंडे से भिड़े। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Haridwar Holi clash: वायरल वीडियो में दिखी भीड़ और महिलाओं की मौजूदगी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में करीब 50 से अधिक लोगों की भीड़ आपस में भिड़ती दिखाई दी। मारपीट के दौरान महिलाओं की भी मौजूदगी भी कैमरे में कैद हुई।

Haridwar Holi clash: पुलिस जांच और तहरीर

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पथरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

read also: Liquor Scam Case: शराब घोटाला मामले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को हाई कोर्ट से राहत