Gorakhpur Triple Murder Case Bansgaon: गोरखपुर में खूनी सनसनी: पारिवारिक कलह में नाबालिग भाई ने भाई, भाभी और 3 साल के मासूम भतीजे को सुलाया मौत की नींद, इलाके में मातम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gorakhpur Triple Murder Case Bansgaon

Report: Arun kumar

Gorakhpur Triple Murder Case Bansgaon उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में भोर की रात एक ऐसा रूह कंपा देने वाला तिहरा हत्याकांड (Triple Murder) सामने आया है, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। यहाँ मामूली पारिवारिक विवाद के चलते एक 16 वर्षीय किशोर ने अपने ही सगे बड़े भाई, भाभी और महज तीन साल के मासूम भतीजे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस खौफनाक वारदात के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

Gorakhpur Triple Murder Case Bansgaon नींद में सो रहे पूरे परिवार पर धारदार हथियार से हमला, मासूम को भी नहीं बख्शा

Gorakhpur Triple Murder Case Bansgaon दिल दहला देने वाली यह घटना रात के करीब 3:00 बजे की है। मृतक अमित गुप्ता अपनी पत्नी रंजना गुप्ता और 3 वर्षीय मासूम बेटे रेयांश गुप्ता के साथ घर के एक कमरे में गहरी नींद में सो रहे थे। इसी दौरान उनके 16 वर्षीय छोटे भाई ने गहरी साजिश के तहत कमरे में प्रवेश किया और पास रखे धारदार हथियार से तीनों पर एक-एक कर प्राणघातक हमला बोल दिया। हमला इतना अचानक और तेज था कि पीड़ितों को संभलने या शोर मचाने तक का मौका नहीं मिला और तीनों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

Gorakhpur Triple Murder Case Bansgaon आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर, आरोपी बाल अपचारी हिरासत में

जघन्य हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. कौस्तुभ और एसपी दक्षिणी (SP South) दिनेश पुरी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत बलुआ गांव पहुंचे। फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीमों ने घटनास्थल की बारीकी से घेराबंदी कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी किशोर (बाल अपचारी) को हिरासत में ले लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया मुख्य धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।

Gorakhpur Triple Murder Case Bansgaon पिता की तहरीर पर केस दर्ज, घरेलू विवाद बना सामूहिक हत्या की वजह

इस दुखद घटना के बाद मृतक के पिता की लिखित तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में हत्या की सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई है कि भाइयों के बीच काफी समय से पारिवारिक और घरेलू कलह चल रही थी, जिसने इस भयानक रूप को अख्तियार कर लिया। फिलहाल आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की सही वजहों और गहराई का पता लगाया जा सके।

Read this: Ramvan Uchhera Bear Prasad Temple: घंटी बजी और प्रसाद लेने आ गए भालू! MP-Chhattisgarh बॉर्डर पर आस्था और प्रकृति का अनोखा नजारा; पुजारी बोले— ‘इन्हें भालू नहीं, जामवंत मानता हूँ’

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और