,

FTS Jamshedpur: एकल विद्यालयों की गुणवत्ता सुधार पर मंथन, ग्रामीण क्षेत्रों में नशामुक्ति अभियान चलाने का निर्णय

FTS Jamshedpur

Report: Prem Shrivastva

FTS Jamshedpur फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी (एफटीएस) जमशेदपुर चेप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बागडोदिया और सचिव सीए संजय गोयल ने घाटशिला अंचल के कुकरू एवं पटमदा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मासिक समिति और आचार्य बैठकों में भाग लेकर एकल विद्यालयों के संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, आचार्यों के प्रशिक्षण और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की।

FTS Jamshedpur नशामुक्त गांव बनाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

बैठक में पटमदा क्षेत्र के अध्यक्ष शिव शंकर महतो ने ग्रामीण इलाकों में बढ़ते नशे के प्रभाव पर चिंता जताते हुए जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया। इस पर एफटीएस ने निर्णय लिया कि भविष्य में आयोजित होने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के साथ चिकित्सकों के सहयोग से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

FTS Jamshedpur 170 एकल विद्यालयों में शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी जोर

एफटीएस पदाधिकारियों ने बताया कि घाटशिला अंचल के नौ ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 170 एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में स्थानीय आचार्य कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा, संस्कार और भारतीय संस्कृति का ज्ञान देते हैं। संस्था अपने सदस्यों, दानदाताओं और कॉर्पोरेट सहयोग से इन विद्यालयों के संचालन के लिए आवश्यक संसाधन जुटाकर वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं सामाजिक विकास के अभियान को आगे बढ़ा रही है।

Read this: JET Program Japan: JET प्रोग्राम के जरिए भारतीय युवाओं को जापान में नौकरी का मौका, ग्रेजुएट्स कर सकते हैं आवेदन

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…