,

एसजीएसआईटीएस के पांच स्नातक पाठ्यक्रमों को एनबीए से मिली वर्ष 2028 तक मान्यता

- Advertisement -
Ad imageAd image
Five undergraduate courses of SGSITs got recognition from NBA till the year 2028

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने प्रदेश के इंदौर स्थित श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एसजीएसआईटीएस) के पांच स्नातक पाठ्यक्रमों को एक साथ राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA) द्वारा वर्ष 2028 तक प्रत्ययित होने की महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि मिलने पर तकनीकी शिक्षा विभाग एवं संस्थान परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

मंत्री श्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सतत् नवीन आयाम स्थापित कर रही है। राज्य सरकार, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगार मूलक तकनीकी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

मंत्री श्री परमार ने कहा कि एसजीएसआईटीएस संस्थान, तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श संस्थान के रूप में अभिप्रेरणा का केंद्र बन रहा है। यह मान्यता छात्रों, शिक्षकों और संस्थान के लिए गौरव का क्षण है। यह उपलब्धि न केवल हमारे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करती है, बल्कि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली की भी पुष्टि करती है।

उल्लेखनीय है कि इंदौर स्थित श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एसजीएसआईटीएस), वर्ष 1952 में स्थापित प्रदेश के सबसे पुराने, विश्वसनीय एवं प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षण संस्थानों में से एक है। राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA) ने संस्थान में विद्युत अभियांत्रिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन अभियांत्रिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, यांत्रिक अभियांत्रिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी स्नातक पाठ्यक्रमों को मान्यता प्रदान की है। यह मान्यता शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के साथ-साथ 2025-26, 2026-27 और 2027-28 तक के लिए 30 जून 2028 तक प्रभावी रहेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों