,

फिट इंडिया मूवमेंट: साइकिल से विश्व भ्रमण पर निकले प्रसनजीत दास

- Advertisement -
Ad imageAd image

बोकारो ब्यूरो:

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी प्रसनजीत दास उर्फ जोजो ने पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 4 जनवरी से साइकिल यात्रा शुरू की है। उन्होंने “फिट इंडिया मूवमेंट” को आगे बढ़ाने के लिए विश्व भ्रमण का संकल्प लिया है। उनका लक्ष्य है कि वह 195 देशों की यात्रा 17 वर्षों में पूरी करें। पहले चरण में वे एशिया के 45 देशों की यात्रा पांच वर्षों में पूरी करने की योजना बना चुके हैं। इसी क्रम में वे साइकिल से श्रीलंका जाते हुए झारखंड के बोकारो पहुंचे।

प्रसनजीत दास ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने अपनी यात्रा के लिए साइकिल को इसलिए चुना है ताकि लोगों को यह संदेश दिया जा सके कि साइकिल चलाना सेहत के लिए फायदेमंद है और यह पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाता।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वे विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करेंगे और लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में भी जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।

प्रसनजीत पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के निवासी हैं और वहां ग्रॉसरी और पूजा सामग्री की दुकान चलाते हैं। इसके साथ ही वे एक एनजीओ से जुड़े हुए हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। इस अभियान में वे विभिन्न सामाजिक संगठनों और एनजीओ से सहयोग की अपील भी कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जा सके।

कोरोना गया नहीं, अभी भी है पास! एम्स भोपाल और आईसीएमआर की रिपोर्ट ने खोली पोल….यह भी पढ़े

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार

Kavya Maran से शादी करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर? तारीख और वेन्यू को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Kavya Maran: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध

Bhopal: डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता

Bhopal: डिजिटल बाजार ने खरीदारी और भुगतान को जितना आसान बनाया है,