,

Firozabad : किश्त मांगने गए फाइनेंस कर्मियों को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, सरेराह फूंकी बुलेट; जान बचाकर भागे पीड़ित

Firozabad

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Firozabad जनपद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर गाँव में दबंगई का एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। उधार ली गई बाइक की किश्त वसूलने पहुँचे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर गांव के दबंगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान न केवल कर्मचारियों को लहूलुहान किया गया, बल्कि उनकी बुलेट मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया गया।

Firozabad किश्त मांगने पर भड़के दबंग, किया जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, फाइनेंस कर्मी विजय यादव अपने साथी आकाश के साथ किशनपुर गाँव पहुँचे थे। उन्होंने वहां एक व्यक्ति से बाइक की बकाया किश्त जमा करने को कहा। किश्त की बात सुनते ही वहां मौजूद दबंग आगबबूला हो गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दोनों कर्मियों पर हमला कर दिया।

Firozabad पेट्रोल डालकर जलाई बुलेट, भागकर बचाई जान

दबंगों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ; उन्होंने फाइनेंस कर्मियों की खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल पर पेट्रोल छिड़का और सरेआम उसे आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलकर खाक हो गई। अपनी जान पर संकट देख घायल विजय और आकाश ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ितों की हालत गंभीर बताई जा रही है और वे मदद के लिए थाने पहुँचे।

Firozabad पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

खून से लथपथ पीड़ितों की शिकायत पर शिकोहाबाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, आगजनी और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। इलाके में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल है।

Read this: Agra: संजय प्लेस की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची भगदड़; कंप्यूटर और लैपटॉप की कई दुकानें चपेट में

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक