संवाददाता: रतन कुमार
Farmer Success Story कृषि एवं उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाएं जिले में किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक खेती को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार एवं बीटीएम गंगाधर मंडल सहित विभागीय अधिकारियों ने नाला प्रखंड की श्रीपुर पंचायत का दौरा कर योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लाभुक किसानों से बातचीत कर योजनाओं के प्रभाव और खेती में आए बदलावों की जानकारी प्राप्त की।
Farmer Success Story सूक्ष्म सिंचाई और प्लास्टिक मल्च से बढ़ा उत्पादन
Farmer Success Story श्रीपुर पंचायत के भोगीकांटा गांव निवासी किसान बलराम पंडित ने बताया कि उन्हें कृषि विभाग की पीडीएमसी (सूक्ष्म सिंचाई) योजना का लाभ मिला है। इसके अलावा उद्यान विभाग द्वारा सब्जी बीज उपलब्ध कराया गया तथा एमआईडीएच (MIDH) योजना के अंतर्गत प्लास्टिक मल्च प्रदान किया गया।
किसान ने बताया कि इन सुविधाओं का लाभ पांच बेरोजगार युवाओं के समूह को मिला, जिसने आधुनिक तकनीकों को अपनाकर सब्जी उत्पादन शुरू किया। आज समूह के सभी सदस्य सफलतापूर्वक खेती कर बेहतर उत्पादन और आय अर्जित कर रहे हैं।
Farmer Success Story खेती बनी रोजगार का मजबूत माध्यम
बलराम पंडित के अनुसार, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली और प्लास्टिक मल्च तकनीक से पानी की बचत हो रही है, उत्पादन लागत कम हुई है और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। इससे किसानों की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि ग्रामीण युवाओं को खेती के माध्यम से रोजगार के नए अवसर भी प्रदान किए हैं।
निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया गया।
Read this: Delhi Traffic News: नई दिल्ली में भारी भीड़ और ट्रैफिक दबाव, दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी जारी



