Report: Avinash shrivastva
EOU Raid Sasaram रोहतास जिले के सासाराम में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने उनके सासाराम स्थित कार्यालय और डेहरी के एनीकट क्षेत्र में स्थित सरकारी आवास पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की गई।
EOU Raid Sasaram 1.20 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का मामला
आर्थिक अपराध इकाई ने कार्यपालक अभियंता के खिलाफ करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इसी मामले की जांच के तहत रोहतास जिले के दो ठिकानों सहित दानापुर और अन्य स्थानों पर कुल छह जगहों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।
EOU Raid Sasaram कार्यालय में नहीं मिले अभियंता, दस्तावेजों की जांच जारी
छापेमारी का नेतृत्व कर रहे EOU के डीएसपी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी अभियंता अरविंद कुमार चौधरी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। फिलहाल टीम कार्यालय से मिले दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


