,

धमतरी: नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dhamtari: Teacher arrives at school drunk, suspended after video goes viral

रिपोर्टर: वैभव चौधरी

धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक स्थित प्राथमिक शाला छोटी करेली में पदस्थ एक शिक्षक का शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचना महंगा पड़ गया। शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह खुद ही सस्पेंड होने की मांग करता नजर आया।

वीडियो में कहा – “सस्पेंड कर दो, आधा वेतन तो मिलेगा”

वायरल वीडियो में शिक्षक कह रहा है, “मैं जानबूझकर शराब पीकर आया हूं, मुझे सस्पेंड कर दो… फिर भी आधा वेतन तो मिलेगा। मुझे कोई टेंशन नहीं है।” यह वीडियो एक स्थानीय युवक ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

शिक्षा विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त शिक्षक को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी हरकतें शिक्षा की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और बच्चों के भविष्य पर गलत असर डालती हैं।

जिले में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

गौरतलब है कि धमतरी जिले में शिक्षकों की अनुशासनहीनता के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। बावजूद इसके कई शिक्षक अपने व्यवहार में सुधार नहीं कर पा रहे हैं।

फिलहाल नशे में धुत शिक्षक पर की गई कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि शिक्षा विभाग ऐसी लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर