,

Delhi Metro Closed: CJP प्रदर्शन का असर: कनॉट प्लेस शाम 6:30 बजे बंद, दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन किए गए बंद

Delhi Metro Closed

Delhi Metro Closed: NEET पेपर लीक मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन और CJP के समर्थन में जुटी भीड़ को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और कई स्थानों पर आवाजाही सीमित कर दी गई है।

Delhi Metro Closed कनॉट प्लेस के बाजार और प्रतिष्ठान समय से पहले बंद

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने एडवाइजरी जारी कर कनॉट प्लेस स्थित सभी दुकानों, कार्यालयों और रेस्तरां को शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा कारणों और संभावित अव्यवस्था से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है। लगातार कई दिनों से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित बताई जा रही हैं।

Delhi Metro Closed 17 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों को परेशानी

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से 17 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इनमें लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, जनपथ, ITO, दिल्ली गेट, खान मार्केट, झंडेवालान समेत कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा जारी रखी गई है। प्रदर्शन के चलते राजधानी के यातायात और दैनिक गतिविधियों पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

Read this: पेपर लीक मामलों पर PM Modi का बड़ा ऐलान, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में जलती चिता से…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज 'लोकतंत्र…

Chanakya Neeti: रिश्तेदारों से भूलकर भी साझा न करें ये 11 बातें, निजी जानकारी बाहर आने पर हो सकता है नुकसान

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…