Dehli news: उन्नाव रेप केस में नया मोड़: महिला एक्टिविस्ट बरखा त्रेहान ने पीड़िता के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Dehli news: उन्नाव रेप मामले में एक नया विवाद सामने आया है। दिल्ली की महिला एक्टिविस्ट बरखा त्रेहान ने खुद उन्नाव रेप पीड़िता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता ने उनके खिलाफ ऐसा बयान दिया, जिससे उन्हें रेप के लिए उकसाया गया और अपमानजनक टिप्पणी की गई।बरखा त्रेहान ने यह शिकायत दिल्ली के हरि नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें मजबूर होकर पुलिस की शरण लेनी पड़ी।

पीड़िता के खिलाफ शिकायत की वजह

बरखा त्रेहान ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि उन्नाव केस की पीड़िता ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि “बरखा जैसी महिलाओं का बलात्कार होना चाहिए” और दूसरों को उनके खिलाफ हिंसक कार्यवाही के लिए उकसाया। बरखा ने कहा, “एक महिला होने के नाते मैं चुप नहीं रह सकती। कानून सबके लिए समान है और मैं अपने अधिकारों की रक्षा करुँगी।”

पुलिस स्टेशन पहुंचने की वजह

बरखा ने कहा कि उन्होंने पहले राष्ट्रीय महिला आयोग को भी टैग किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने उन्नाव पीड़िता से मिलने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने कहा कि यह उनकी सुरक्षा के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है।बरखा ने कहा, “कुलदीप सेंगर आठ साल जेल में रहे हैं। अब उन्हें राजनीति से हटकर बेल दी जानी चाहिए। मैं सिर्फ अपने अधिकारों की रक्षा कर रही हूँ।”

बरखा का दावा

बरखा त्रेहान ने आगे कहा कि यदि पीड़िता सच में अपने दर्द का सामना कर चुकी होती, तो वह दूसरों को उनके खिलाफ हिंसा करने के लिए नहीं उकसाती। उन्होंने इसे फर्जी और झूठा मामला करार दिया।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी