संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल
Dacoity Plan Foiled रामपुर कला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे, सात जिंदा कारतूस, दो चाकू, एक लोहे का सरिया और एक सफेद बोलेरो वाहन बरामद किया है।
Dacoity Plan Foiled मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी आर.के. वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झारेला मोड़ के पास ढेचा के खेत में कुछ संदिग्ध लोग बोलेरो वाहन में बैठकर सिमरौदा किरार स्थित एक ढाबे पर डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर मौके पर दबिश दी।
पुलिस ने घेराबंदी के दौरान आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी और कार्रवाई शुरू की। जब बदमाशों ने मौके से भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया।
Dacoity Plan Foiled पांच आरोपी गिरफ्तार, आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत धाकड़, दिनेश धाकड़, सुनील धाकड़, अमित श्रीवास और नीकेश शाक्य के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे किसी अन्य वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं।
पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित बड़ी वारदात टल गई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों ने राहत की सांस ली।
Read this: Earthquake in Nashik: नाशिक में भूकंप के चार झटकों से दहशत, 3.6 तीव्रता तक दर्ज कंपन



