DA Hike MP Government Employees : मोहन सरकार का कर्मचारियों-पेंशनर्स को होली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 3% बढ़ाया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
DA Hike MP Government Employees

DA Hike MP Government Employees : मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली का बड़ा गिफ्ट दिया है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों-अधिकारियों और पेंशनर्स के डीए में वृद्धि का ऐलान किया है। आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है।

DA Hike MP Government Employees : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।

DA Hike MP Government Employees

DA Hike MP Government Employees : पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है।

DA Hike MP Government Employees : आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है। सभी को होली की बधाई।

DA Hike MP Government Employees मध्य प्रदेश के लगभग 12 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में लगभग 7.5 लाख सरकारी कर्मचारी और लगभग 4.5 लाख पेंशनर्स हैं, जिन्हें महंगाई भत्ता का लाभ मिलता है। इन दोनों समूह के कुल लगभग 12 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लाभार्थी बताए गए हैं। यह आंकड़ा कर्मचारी संघों और कर्मचारियों के हितों से जुड़ी रिपोर्टों पर आधारित है, जो राज्य के सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त लोगों के DA–DR लागू होने की स्थिति को दर्शाता है।

Nainital: आलूखेत जंगल में भीषण आग, अलर्ट पर SDRF और वन विभाग

Report by: Bhuvan Singh Nainital जिले के आलूखेत क्षेत्र में जंगल में

Bakloh:शहीद जवान को नम आंखों से विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Report by: Sandeep Chaudhary Bakloh: हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित बकलोह सैन्य