,

Credit Card Bill: क्रेडिट कार्ड में बकाया राशि आगे न बढ़ाएं, फौरन निपटाएं बिल, इन तरीकों से चुकाएं लोन

हाइलाइट्स

  • क्रेडिट कार्ड का उधार पर्सनल लोन से महंगा
  • बकाया राशि न देने पर डबल हो जाता है उधार
  • मिनिमम ड्यू हमेशा घातक इससे बचना जरूरी

Credit Card Bill: क्रेडिट कार्ड का उपयोग आजकल हर कोई कर रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार मई 2024 में देश में कुल 10.33 करोड़ क्रेडिट कार्ड चालू थे. मई 2023 के 8.74 करोड़ कार्ड की तुलना में लगभग 18 फीसदी कार्ड होल्डर बढ़े हैं. इस साल मई में क्रेडिट कार्ड से 1.65 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए थे. क्रेडिट कार्ड कर्ज लेने या खरीदारी करने का आसान तरीका होता है. हालांकि इसमें की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है. आजकल लोग बिना सोचे समझे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और कर्ज के जाल में फंस जाते हैं. चलिए समझते हैं इस जाल से निकलने के तरीके.

ऐसे बढ़ते जाता है कर्ज

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए. ऐसा न करने पर इसकी ब्याज दर बहुत ज्यादा होने की वजह से आपको मुश्किल में डाल सकती है. समय से बकाया नहीं चुकाने पर तगड़ा चार्ज लगता है. जिससे लोग निकल नहीं पाते और कर्ज बढ़ते जाता है.

पर्सनल लोन से भी महंगा पड़ता है क्रेडिट कार्ड

क्रेडिट कार्ड से लिए गया उधार पर्सनल लोन से भी महंगा पड़ता है. अगर आप क्रेडिट कार्ड (Credit Card Bill) का बकाया समय पर नहीं चुकाते हैं तो आपके ऊपर लगने वाले ब्याज की दर 40 फीसदी या उससे भी ऊपर हो सकती है. कर्ज के जो भी साधन हैं, उनमें सबसे ज्यादा ब्याज दर क्रेडिट कार्ड पर ही होती है. ऐसे में क्रेडिट कार्ड को सोच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए.

मिनिमम ड्यू से बचना जरूरी

Credit Card के बिल में हमेशा मिनिमम अमाउंट ड्यू (Minimum Due) का ऑप्शन दिया जाता है. ये इसलिए क्योंकि बैंक आपसे ज्यादा पैसा वसूल सकें. ऐसे में अगर आप उतनी ही रकम चुकाने के आदी हैं तो अपनी आदत को बदल दीजिए.  पूरा बिल चुकाने की कोशिश करें वरना मिनिमम ड्यू चुकाने के बाद भी आपकी बची हुई राशि पर ब्याज लगता रहेगा, जो आपके कर्ज को बढ़ाते रहेगा.

बकाया  नहीं चुकाने पर करें ये काम

हालांकि पर्सनल लोन (Personal Loan) भी महंगे होते हैं मगर 10.5 फीसदी से 20.6 फीसदी वार्षिक ब्याज दर के पर्सनल लोन क्रेडिट कार्ड बकाया के मुकाबले काफी सस्ते होते हैं. क्रेडिट कार्ड का बकाया चुकाने के लिए पर्सनल लोन लेना पड़े तो कुछ सस्ते ब्याज दर वाले लोन लेकर क्रेडिट कार्ड का बिल चुका दें. अगर परिजनों से ले सकते हैं तो उनसे लेकर कार्ड का उधार चुका दें. ऐसा न करने पर आपके क्रेडिट कार्ड पर ब्याज जुड़ते जुड़ते डबल हो जाएगा.

 बकाया न चुकाने पर क्या होगा

यदि आपने समय पर क्रेडिट कार्ड बकाया नहीं चुकाया जाए तो क्रेडिट स्कोर कम हो जाएगा. इससे आपको नया कर्ज लेने में दिक्कत आएगी क्योंकि कर्ज देने वाली संस्था आपको जोखिम भरा ग्राहक मानेगी. इसके अलावा आपपर कर्ज को बोझ बढ़ते जाएगा.

यह भी पढ़ें: MP News: Chhindwara SDM सुधीर कुमार के इस अंदाज की हर तरफ हो रही तारीफ, वीडियो देख आपका भी दिल हो जाएगा खुश!

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के