अंबेडकर नगर में जमकर गरजे सीएम योगी, का- सपा सरकार में जो जितना बड़ा गुंडा होता…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM YOGI

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंबेडकरनगर में कहा कि सत्ता में आने के लिए सपा षड्यंत्र रच रही है। जाति के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश हो रही है। सीएम बोले कि सपा सरकार में जो जितना बड़ा गुंडा होता था उसको उतना बड़ा ओहदा मिलता था सीएम हीड़ी पकड़िया में 12 अरब 31 करोड़ रुपए से जुड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम विकास, सुरक्षा और खुशहाली ला रहे जबकि सपा और कांग्रेस को सिर्फ माफियाओं की फिक्र रहती है। सपा के राज में माफियाओं की जिले जिले में समानांतर सरकार चलती थी। पहले माफिया त्योहार नहीं होने देते थे। अब माफियाओं की छुट्टी हो गई है।

योगी ने सपा प्रमुख का नाम लिए बिना कहा कि सत्ता विरासत में मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं। सीएम ने सुल्तानपुर डकैती में एक बदमाश के मारे जाने को लेकर सपा प्रमुख की आपत्ति पर उन्हें निशाने पर रखा। बोले कि असलहा लहरा कर डकैती डाल रहे बदमाश ने यदि किसी ग्राहक को गोली मार दी होती तब क्या होता। उस ग्राहक में कोई यादव भी हो सकता था। लगभग 40 मिनट के भाषण में सीएम ज्यादातर समय सपा और कांग्रेस पर ही हमलावर रहे। उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कटेहरी बाजार में बाईपास निर्माण और सुरहुरपुर में सुहेलदेव स्मृति में स्मारक निर्माण की घोषणा भी की।

सपा शासन में पुलिस भागती थी और गुंडे दौड़ाते थे
सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में गुंडों की पूरी फौज थी, सपा के लोग उन्हें अपना शागिर्द मानते थे। जितना बड़ा गुंडा होता है, सपा में उतना बड़ा ओहदा मिलता है। सपा के लोगों को इसी में गौरव की अनुभूति होती है। सपा की सरकार में पुलिस भागती थी और गुंडे माफिया दौड़ाते थे। आज उल्टा हो गया है। माफिया भाग रहा है, पुलिस दौड़ा रही है। सुल्तानपुर एनकाउंटर पर इशारों-इशारों में उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जब कोई डकैत मारा जाता है तो सपा के लोग तिलमिला जाते हैं। लगता है जैसे उनकी दुखती नस पर हाथ रख दिया गया है। पुलिस मुठभेड़ में डकैत के मारे जाने का सपा को बुरा लग रहा है।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप