रिपोर्ट- अरुण कुमार
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को नई ऊंचाई देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने गीडा सेक्टर-27 में कोका-कोला के बाटलिंग प्लांट की स्थापना के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
पेप्सिको के बाद अब कोका-कोला का निवेश
गीडा में पहले से ही मल्टीनेशनल कंपनी पेप्सिको की इकाई स्थापित है। अब कोका-कोला के बाटलिंग प्लांट से क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक विकास को और बढ़ावा मिलेगा।

2,251 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गीडा में निजी क्षेत्र व गीडा की कुल 2,251 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
- 120 करोड़ रुपये के निवेश से बनी तीन औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण।
- 640 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन नई औद्योगिक यूनिट्स का शिलान्यास।
प्लास्टिक पार्क में आयोजन
लोकार्पण-शिलान्यास का यह समारोह गीडा के प्लास्टिक पार्क में आयोजित हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां जनसमूह को संबोधित किया और क्षेत्र में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास पर अपना विज़न साझा किया।
कोका-कोला का बाटलिंग प्लांट गीडा में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। मुख्यमंत्री के इस कदम से गोरखपुर व आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक माहौल को और मजबूती मिलेगी।





