,

CG: लुण्ड्रा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ

लुण्ड्रा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ

Reporter: Shamim Khan, Edit By: Mohit Jain

सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के कुन्नी ग्राम पंचायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन आज किया गया। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधायक प्रबोध मिंज के प्रयासों से फीता काटकर इस केंद्र का शुभारंभ किया।

ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा लाभ
इस केंद्र के खुलने से करीब 20 गांवों के लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध होगा। पहले यहां केवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र था, जिससे गंभीर मामलों में लखनपुर जाना पड़ता था। अब 5 डॉक्टरों और 56 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे ग्रामीणों की बड़ी सुविधा होगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…