,

Blood Donation Camp: हेलमेट के साथ दिया जीवन का तोहफा, चिरमिरी पुलिस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Blood Donation Camp

Reporter: Avinash Chandra, Edit By: Mohit Jain

Blood Donation Camp: यातायात जागरूकता अभियान के तहत एमसीबी जिले में चिरमिरी पुलिस एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Blood Donation Camp

Blood Donation Camp: पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी और युवाओं की सराहनीय भागीदारी

रक्तदान शिविर में चिरमिरी पुलिस के जवान, जिला चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारी, पत्रकार एवं स्थानीय युवा बड़ी संख्या में पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन का उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ समाज सेवा के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा।

रक्तदाताओं को हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा हेलमेट एवं गिफ्ट प्रदान किए गए। वहीं, एमसीबी पुलिस अधीक्षक एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Blood Donation Camp

Blood Donation Camp: जागरूकता और सेवा का संदेश

आयोजकों ने बताया कि यातायात जागरूकता अभियान के तहत इस तरह के आयोजन लोगों को न केवल सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सुरक्षित यातायात और रक्तदान-दोनों ही जीवन बचाने से जुड़े हैं।

Blood Donation Camp

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…