,

Bihia Station News: बिहिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुणे से लौट रहा था घर

Bihia Station News

Report: Neha gupta

Bihia Station News भोजपुर जिले में दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के बिहिया स्टेशन के समीप सोमवार सुबह एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस को युवक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के हेतमपुर (सोहरा) गांव निवासी 21 वर्षीय आदित्य कुमार के रूप में हुई।

Bihia Station News पुणे से लौट रहा था अपने घर

परिजनों के अनुसार आदित्य कुमार महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह रविवार को ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। यात्रा के दौरान सोमवार सुबह किसी कारणवश वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के चचेरे भाई मिंटू कुमार यादव ने बताया कि परिवार को घटना की सूचना रेल पुलिस द्वारा दी गई, जिसके बाद परिजन तत्काल रेल थाना पहुंचे।

Bihia Station News पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को आरा सदर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक हादसे का शिकार हुआ या घटना के पीछे कोई अन्य कारण था।

Read this: Rajgarh Nala Accident: राजगढ़ नाला हादसा: सतवास के धासड़ गांव के 11 लोग थे कार में सवार, 7 शव बरामद, 2 ने तैरकर बचाई जान

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…