पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा: 10 से ज्यादा मददगारों से जुड़े थे आतंकी, एनक्रिप्टेड एप से होती थी बातचीत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि 26 निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले चारों आतंकी हमले के समय 10 से अधिक सहयोगियों के संपर्क में थे। ये सभी ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) आतंकियों के साथ लगातार एनक्रिप्टेड एप के जरिये संवाद कर रहे थे।

एनक्रिप्टेड एप और चीनी तकनीक का इस्तेमाल

सूत्रों के मुताबिक, हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों ने अत्याधुनिक चीनी तकनीक का सहारा लिया था। वे हैंडलर से संपर्क में रहने के लिए चीनी सेटेलाइट फोन और विशेष सुरक्षित एप का उपयोग कर रहे थे, जिससे उनके संचार का पता लगाना कठिन हो गया था। पुलिस अब इन सभी मददगारों की तलाश में जुट गई है।

हमले की विभीषिका

आतंकियों ने हमले के दौरान पर्यटकों को निशाना बनाया और 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। हमले की एक और दर्दनाक बात यह सामने आई कि आतंकियों ने पुरुषों को चुनकर निशाना बनाया, जबकि महिलाओं और बच्चों को छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि गोली मारने से पहले आतंकियों ने पीड़ितों से धर्म पूछकर उनकी पहचान सुनिश्चित की थी। कई लोगों को कलमा पढ़ने के लिए भी मजबूर किया गया और उनकी पैंट उतरवाकर तलाशी ली गई थी। आतंकियों का मकसद समाज में भय और सांप्रदायिक तनाव फैलाना था।

पाकिस्तान का आतंकी कनेक्शन

हमले में शामिल चारों आतंकियों में से दो पाकिस्तान के रहने वाले थे और शेष ने भी पाकिस्तान में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाता रहा है, और अब इस घटना ने इन आरोपों को और मजबूत किया है।

भारत सरकार के सख्त कदम

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए हैं:

  • सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है, जिससे पाकिस्तान में जल संकट गहरा सकता है।
  • अटारी बॉर्डर को आम आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है
  • सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल रद्द कर दिए गए हैं, और उन्हें 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।
  • नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा सलाहकारों को एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं
  • दोनों देशों के उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या घटाकर 30 कर दी गई है, जो पहले 55 थी।

कैसे चीन पाकिस्तान के जरिए भारत को घेर रहा है?..यह भी पढ़े

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के