,

योगी सरकार की नीतियों का बड़ा असर, राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश का दबदबा

- Advertisement -
Ad imageAd image
योगी सरकार की नीतियों का बड़ा असर, राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश का दबदबा

By: Vandana Rawat

उत्तर प्रदेश में जल संरक्षण और जल संचय की दिशा में चल रहे कार्यों का प्रभाव अब राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और स्थानीय प्रशासन के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण प्रदेश ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के जिलों को सम्मानित किया।

उत्तरी क्षेत्र की श्रेणी में पहला स्थान मीरजापुर, दूसरा स्थान वाराणसी और तीसरा स्थान जालौन को मिला। वाराणसी जिले को ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ के रूप में दूसरा स्थान मिलने पर दो करोड़ रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। जल संचय जन भागीदारी श्रेणी में गोरखपुर नगर निगम ने देश के टॉप–10 नगर निगमों में जगह बनाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

जल संरक्षण में वाराणसी की बड़ी पहल

Uttar Pradesh cabinet accepts OBC commission's report on quota in civic ...

वाराणसी ने जल संचयन और नदी कायाकल्प में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जिले में 25 हजार से अधिक जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया गया। इससे भूजल स्तर में सुधार देखने को मिला। नदी कायाकल्प परियोजनाओं, सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता अभियानों ने जल प्रबंधन को नई दिशा दी। इन पहलों ने वाराणसी को उत्तरी भारत में जल संरक्षण के आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित किया।

दूरदर्शी नीतियों का परिणाम

योगी सरकार की योजनाओं और जल उपयोग की प्रभावी रणनीति के कारण प्रदेश के कई जिलों ने जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य किया है। मीरजापुर, वाराणसी और जालौन को मिले पुरस्कार इस बात का प्रमाण हैं कि प्रदेश में जल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए दीर्घकालिक और कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

इन पुरस्कारों ने जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को देश के बाकी राज्यों के लिए प्रेरणा का केंद्र बना दिया है।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और