,

Bhopal Occupancy Violation: भोपाल में अधिभोग उल्लंघन मामलों पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति, फिलहाल नहीं होगी सख्त कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhopal Occupancy Violation

Bhopal Occupancy Violation भोपाल में भवनों के अधिभोग उल्लंघन (ऑक्यूपेंसी वायलेशन) से जुड़े मामलों पर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को शहर के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इस विषय पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Bhopal Occupancy Violation सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन के लिए बनेगी विशेष समिति

बैठक में निर्णय लिया गया कि भोपाल के निर्मित क्षेत्रों में अधिभोग उल्लंघन, पर्यावरणीय प्रभाव और जनहित से जुड़े मुद्दों का अध्ययन करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी। यह समिति सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप सभी पहलुओं का परीक्षण कर राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर शासन आगे की प्रक्रिया तय करेगा और उसी के अनुसार नगर निगम भोपाल कार्रवाई करेगा।

Bhopal Occupancy Violation रिपोर्ट आने तक नगर निगम नहीं करेगा कठोर कार्रवाई

सरकार ने स्पष्ट किया है कि समिति की सिफारिशें प्राप्त होने और राज्य स्तर पर प्रक्रिया निर्धारित होने तक नगर निगम भोपाल किसी प्रकार की सख्त कार्रवाई नहीं करेगा। समिति में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव को अध्यक्ष बनाया जाएगा, जबकि विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। कलेक्टर भोपाल और नगर निगम आयुक्त विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे। समिति न्यायालय के आदेशों के अनुपालन से जुड़े सभी पहलुओं का अध्ययन कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।

Read this: Mystery Object Near Plane: उड़ते विमान के पास दिखा रहस्यमयी ऑब्जेक्ट, जांच एजेंसियां भी नहीं सुलझा पाईं गुत्थी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Live: दतिया उपचुनाव: 7 राउंड के बाद कांग्रेस आगे, घनश्याम सिंह ने बनाई बढ़त

सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को बढ़त Live मध्य प्रदेश की दतिया

असम बाढ़ पर छलका टीवी एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee का दर्द, मां के फंसे होने का किया खुलासा

Devoleena Bhattacharjee: असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी

Leopard Attack: गन्ने के खेत में तेंदुए का हमला, महिला की मौत से दहला गांव

रिपोर्टर: शमशेर मलिक Leopard Attack, मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के पीपलसाना

Patwari Protest: वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों का एकदिवसीय धरना, सरकार को सौंपा ज्ञापन

Patwari Protest को लेकर छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिला मुख्यालय में राजस्व

Live: दतिया उपचुनाव: 7 राउंड के बाद कांग्रेस आगे, घनश्याम सिंह ने बनाई बढ़त

सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को बढ़त Live मध्य प्रदेश की दतिया

Monsoon Session: FCRA संशोधन बिल पर आज संसद में हो सकती है चर्चा, हंगामे के आसार

Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र का सोमवार को 11वां दिन भी

CM डॉ. यादव ने अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

CM डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 पुरुष 80 किग्रा वर्ग

Weather Update: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने भूस्खलन की जारी की चेतावनी

Weather Update: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर पुल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. दतिया उपचुनाव: पहले राउंड