,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट की समूहों की दीदियों द्वारा बनाए गए उत्पाद डलिया

- Advertisement -
Ad imageAd image
Baskets of products made by the sisters of the groups were presented to Chief Minister Dr. Yadav.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एयर टर्मिनल ग्वालियर में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा आजीविका मिशन की दीदियों द्वारा स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए ऑर्गेनिक पेंट, पवित्र दीपक व शहद सहित अन्य उत्पाद की डलिया भेंट की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार की शाम ट्रांजिट विजट पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इस डलिया के माध्यम से सौंपे गए पवित्र उत्पादों में ऑर्गेनिक पेंट विशेष था। यह पेंट ग्वालियर जिले के ग्राम करहिया के स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने गोबर सहित अन्य ऑर्गेनिक उत्पादों से तैयार किया है। यह पेंट न केवल पर्यावरण फ्रेंडली है अपितु अधिक टिकाऊ भी है।

ग्वालियर में फूलबाग के सामने स्थित संभागीय ग्रामीण हाट बाजार में लगाए गए आजीविका फ्रेश मेला में भी स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने इन उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई थी, जिसमें इन उत्पादों को सैलानियों द्वारा खासा पसंद किया और खरीददारी भी की।

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी